गुजरात में गर्मी तोड़ेगी 17 का रिकार्ड, दो दिन मचाएगी कहर

अहमदाबाद | इस साल गुजरात में गर्मी के 17 साल का रिकार्ड तोड़ देने की संभावना है| आज और कल गुजरात में भीषण गर्मी की मौसम विभाग ने चेतावनी दी है| अहमदाबाद में आज और कल तापमान के 45 से 46 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है| जबकि सौराष्ट्र के अमरेली, सुरेन्द्रनगर, जूनागढ़ और मध्य गुजरात के वडोदरा, भरुच और उत्तरी गुजरात के मेहसाणा, बनासकांठा और साबरकांठा में तापमान 44 डिग्री को पार सकता है| मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री को पार कर जाएगा| अहमदाबाद में शुक्रवार को ओरेन्ज अलर्ट जारी किया गया था| गुजरात में शुक्रवार को सबसे अधिक गर्मी सुरेन्द्रनगर में 44.4 डिग्री दर्ज हुई| वहीं अहमदाबाद में 43.3 डिग्री, डीसा में 43 डिग्री, गांधीनगर में 43.5 डिग्री, अमरेली में 44 डिग्री, राजकोट में 43.6 डिग्री, भुज में 44.2 डिग्री और कंडला एयरपोर्ट का तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ| अप्रैल महीने में गुजरात का तापमान करीब 46 डिग्री के करीब पहुंचने से मई और जून की गर्मी का अंदाजा अभी से लगाया जा सकता है| मौसम विभाग 26 से 28 अप्रैल के दौरान गुजरात में तापमान 46 डिग्री तक पहुंचने चेतावनी दे चुका है|

Leave a Reply