गुजरात में रविवार से बढ़ेगी ठंड, तापमान 10 डिग्री के नीचे लुढक सकता है

अहमदाबाद | गुजरात में रविवार से ठंड बढ़ेगी और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे जा सकता है| हांलाकि आज तापमान में वृद्धि होने से ठंड से कुछ राहत मिली है, लेकिन कल से राज्य के ज्यादातर शहरों में कोल्डवेव का असर शुरू होगी| ठंडे और सूखी हवा के कारण शहर में 27 से 29 दिसंबर के दौरान ठंड का पारा 10 डिग्री के नीचे पहुंच जाएगा| खासकर 28 और 29 दिसंबर को राज्यभर में कडाके की ठंड पड़ने की संभावना है| उत्तरी गुजरात के जिलों समेत सुरेन्द्रनगर, कच्छ और राजकोट में कोल्डवेव की संभावना है| वडोदरा में 29 दिसंबर को ठंड का पारा 8 डिग्री तक लुढ़क सकता है| मौसम विभाग के मुताबिक 27 दिसंबर को वेस्टर्न डिस्टर्बन्स का पश्चिम हिमालय और उत्तर पश्चिम भारत असर होगा|

Leave a Reply