गुजरात से BJP के लिए खुशखबरी

नई दिल्ली। गुजरात में विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी के लिए खुशखबरी आई है। गुजरात में हुए स्थानीय निकाय उपचुनावों में बीजेपी ने 8 सीटों में से 6 सीटें जीती हैं। चुनावों से पहले भाजपा के लिए ये बड़ी जीत मानी जा रही है। बीजेपी ने 7 जिलों की 7 नगर निगम चुनाव में 5 सीटें जीत ली हैं। इसके अलावा भी एक तालुका सीट पर जीत हासिल की है। इससे पहले भाजपा के पास इन आठ सीटों में से सिर्फ दो ही सीटें थी। बीजेपी ने बोरियावी, माहुधा, विजापुर, पाटन, तलाला सीट पर अपना कब्जा किया है।

वहीं महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी कामयाबी मिली है। 7 अक्टूबर को हुए विदर्भ, मराठवाड़ा, उत्तरी महाराष्ट्र और पश्चमी महाराष्ट्र के ग्राम पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित किए गए जिसमें भाजपा ने लगभग 50 प्रतिशत सीटों पर कब्जा जमाया। सोमवार को 2,974 पंचायत के नतीजे घोषित किए गए, इनमें 1457 सीटों पर भाजपा, 222 सीटों पर शिव सेना, 301 पर कांग्रेस और 194 सीट पर एनसीपी ने बाजी मारी। बाकी की सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गई।

Leave a Reply