गुरुग्राम के खेरकी माजरा गांव में बनेगा मेडिकल कॉलेज 

गुरुग्राम | हरियाणा सरकार ने चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गुरूग्राम के सैक्टर-102 के खेरकी माजरा गांव में 39 एकड़ भूमि पर श्री शीतला माता देवी मेडिकल कॉलेज की स्थापना करने का निर्णय लिया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस संबंध में एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस मेडिकल कॉलेज की स्थापना गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) द्वारा नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) और शीतला माता देवी पूजा स्थल बोर्ड के सहयोग से की जाएगी। श्री शीतला माता देवी पूजा स्थल बोर्ड इस परियोजना के लिए पांच प्रतिशत धनराशि देगा जबकि शेष धनराशि जीएमडीए और एमसीजी द्वारा 50:45 के अनुपात में वहन की जाएगी।

Leave a Reply