गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज चुनावी कार्यक्रम

भोपाल
जहां एक ओर सभी समाज अपने अपने समाज के लिए लगातार कार्य रहे है उसी कड़ी में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज भी अपने समाज के उत्थान के लिए लगातार प्रयासरत है।

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज भोपाल में पिछले कई वर्षों से लगातार चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न होती आ रही है तथा इस बार भी नियमानुसार  चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें संजय व्यास को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

आपको बता दे कि समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रही समिति में संजय व्यास नगर सभा अध्यक्ष, धर्मेंद्र तिवारी सचिव तथा महिला अध्यक्ष श्रीमती स्मृता त्रिवेदी एवं महिला सचिव मनीषा शर्मा को चुना गया। इस चुनावी प्रक्रिया की खासियत यह रही कि इसमें चुने गए सभी सदस्य निर्विरोध ही निर्वाचित हुए है।

गौरतलब है कि समाज मे हर 2 साल में चुनाव होते हैं तथा अप्रैल में नगर निगम चुनाव व मई-जून में दसवीं बारहवीं की परीक्षा होनी थी इसलिए समाज के इन चुनावों को अभी संपन्न कराया गया।

संजय व्यास ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं तथा अब वह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं तो समाज के लिए अनेकों कल्याणकारी कार करते रहेंगे इसी के साथ उन्होंने कहा कि समाज का उत्थान ही मेरा काम होगा।

महिला अध्यक्ष स्मृता त्रिवेदी ने कहा कि मैं अपने समाज तथा विशेषतौर पर समाज की महिलाओ के अच्छे भविष्य के लिए मैं लगातार प्रयासरत रहूंगी।

बाईट – संजय व्यास, नगर सभा अध्यक्ष।
बाईट – स्मृता त्रिवेदी, महिला अध्यक्ष।

Leave a Reply