गोंडा-गोरखपुर रेल मार्ग पर एक युवती सहित मिली तीन लाशें, हथेली पर लिखा था नम्बर

गोंडा. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोंडा (Gonda) जिले में एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक युवती सहित तीन लोगों के शव (Dead body) मिले हैं. इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Post mortem) के लिए भेज दिया. साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है.
जानकारी के मुताबिक, गोण्डा-गोरखपुर रेल मार्ग पर शनिवार की सुबह एक युवती समेत तीन लोगों का के शव मिले हैं. पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोण्डा-गोरखपुर रेल खण्ड पर मनकापुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आज सुबह रेल लाइन के पास तीन शव बरामद हुए. उनके पास मिले टिकट से पता चला कि तीनों यात्री बस्ती से गाजियाबाद जा रहे थे.
युवती की हथेली पर एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ मिला
मौके पर पहुंची पुलिस को मृत युवती की हथेली पर एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ मिला. इस नम्बर पर बात करने पर मृतकों की पहचान रीता (18), राज (20) पुत्र मोहन दास और अनिल कुमार (21) पुत्र राजेंद्र सिंह बुलंदशहर के जलालाबाद निवासी के रूप में हुई. पुलिस ने बताया कि तीनों व्यक्ति एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे. तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
