गौमांस के साथ दो महिलाओं सहित एक युवक गिरफ्तार

फतेहपुर बाराबंकी ।  मुखबिर की सूचना पर बड्डूपुर पुलिस ने घर में गौकसी करते हुए दो महिलाओं व एक युवक को दबोच लिया। पुलिस को मौके से करीब 40 किलो मांस बरामद हुआ है, जिसे परीक्षण के लिये भेजकर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला बड्डुपुर थाना क्षेत्र का है। बीती रात्रि थानाक्षेत्र के ग्राम खिझना मे पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि गांव के निवासी हसीब के घर में गांवंषीय पशुओं का वध किया जा रहा है, जिस पर पुलिस ने छापेमारी की तो शकील, सुफिया व साहिन को रंगे हाथ दबोच लिया। जबकि कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। मौके पर पुलिस ने करीब 40 किलो मांस बरामद किया है, जिसे परीक्षण के लिये भेजा है। वहीं पकडे गये आरोपियो से पूछताछ कर फरार आरोपियों के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार आरोपियों के लिये दबिष दी जा रही है, जल्द ही वह पुलिस की पकड़ में होंगे।

Leave a Reply