गौरव व कनीशा बने स्नूकर चैंपियन 

इन्दौर । म.प्र. बिलियर्ड्स व स्नूकर एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित अंतर विद्यालयीन स्नूकर स्पर्धा में रतलाम के गौरव छाबडा बालक वर्ग में तथा इन्दौर के कनीशा झुरानी बालिका वर्ग में चैंपियन बने।
नेहरू स्टेडियम स्थित बिलियर्ड्स अकादमी पर खेली गई इस स्पर्धा के बालक वर्ग के खिताबी मुकाबले में सेंट इस्टेफन स्कूल के गौरव छाबडा ने आसानी से सीधे फ्रेमों में एमरल्ड के जतीन अग्रवाल को 2-0 से पराजित कर दिया। तीसरे स्थान पर गोल्डन पब्लिक पिथमपुर के महेन्द्र चैहान तथा चैथे स्थान पर शिशुकुंज के श्रेयांश देशलेहरा रहे। बालिका वर्ग का खिताबी मुकाबला सत्यसाईं की कनीशा झुरानी व सानवी शाह के मध्य खेला गया, जिसमें कनीशा 2-0 से विजयी रही। तीसरे स्थान पर अदिति शर्मा तथा चैथे पर प्रिया चैकसे रही। टीम इंवेट में श्रेयांश व अदिति को पहला, गौरव व कनीशा को दूसरा तथा महेन्द्र व सानवी को तीसरा स्थान मिला। स्पर्धा के पुरस्कार सत्यसाई विघालय की प्राचार्या श्रीमती पुनीता नेहरू, म.प्र. एसोसिएशन के चेयरमेन भोलू मेहता, अश्विनी पुराणिक व सुनील बजाज के आतिथ्य में वितरित किए गए। निर्णायक की भूमिका निभाने वाले सुजित गेहलोत, मितेन्द्र गौड व अशोक सेठी को भी सम्मानित किया गया। सफल खिलाड़‍ियों को ट्रॉफी, मेडल व अन्य उपहार प्रदान किए गए। इस स्पर्धा में इन्दौर के अलावा अन्य शहरों के 60 से ज्यादा खिलाड़‍ियों ने अपनी चुनौती पेश की थी।

Leave a Reply