ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-2: ‘यूपी में 3 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार’, जानिए कौन- कौन कंपनी देगी जॉब

लखनऊ: लखनऊ में यूपी सरकार के ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 2 का आगाज हुआ. देश के गृहमंत्री अमित शाह ने डिजिटल ब्रिक पर हस्ताक्षर कर 65 हजार करोड़ के निवेश की करीब 250 परियोजनाओं की नींव रखी. साथ ही दावा किया कि जिस तरीके से यूपी में निवेश बढ़ रहा है देश को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यस्था बनने से भी कोई रोक नही सकता. अमित शाह ने साफ कर दिया कि जिस तरीके से यूपी में इतने कम समय पर 25 प्रतिशत से ज्यादा एमओयू को जमीन पर उतारा गया है वो चौंकाने वाला है. दरअसल, यूपी में योगी सरकार बनने के बाद 21-22 फरवरी 2018 में इंवेस्टर्स समिट का आयोजन हुआ था. 

तब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में 4 लाख 68 हजार करोड़ रुपये के निवेश के लगभग 1000 एमओयू हुए थे. योगी सरकार ने इन एमओयू को जमीन पर उतारने की तैयारी भी तभी से शुरु कर दी थी और 29 जुलाई 2018 में ही पहली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के जरीए करीब 62000 करोड़ की करीब 80 परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई.

इसी सफलता को आगे बढ़ाते हुए एक साल के अंदर ही दुसरे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया. सरकार का दावा है कि इस ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 2 में करीब 65000 की 250 से ज्यादा परियोजनाओं का शुरुआत हुई है. देश के जाने माने उद्योगपतियों ने यूपी में निवेश के लिए आगे आये है.

आज ग्राउंड बेकिंग सेरेमनी के मौके पर भी उद्योगपतियों ने ना सिर्फ यूपी के महौल को सराहा बल्कि सीएम योगी की तारीफ भी की. इस मौके पर मेदांता ग्रुप के चेयरमैन नरेश त्रेहन ने कहा कि मैं लखनऊ में पढ़ा हुआ हूं.  लखनऊ मेरा जन्मस्थान है. 15 अक्टूबर को हम लखनऊ में 1000 बेड का अस्पताल शुरू करेंगे.

इससे 13 से 15 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा. इतना ही नही लखनऊ के बाद वाराणसी और प्रयागराज में भी मेदांता ग्रुप अस्पताल खोलने की घोषणा की. लूलू ग्रुप के चेयरमैन यूसुफ अली ने कहा कि ग्रुप लखनऊ में दो हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगा. जिससे 10 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा. 

सीएम योगी की ताऱीफ करते हुए देश के सभी राज्यों में निवेश के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ जैसा लीडर चाहिए. लूलू ग्रुप लखनऊ में दो हजार करोड़ का शॉपिंग मॉल बना रहा है.  इसके बाद नोएडा व वाराणसी में भी मॉल बनाएगा.  देश के बड़े उद्योगपति और अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने भी सीएम योगी की तारीफ करते हुए यूपी के महौल के निवेश के लायक बताया. 

पेप्सिको इंडिया के सीईओ अहमद अल शेख ने भी यूपी में 500 करोड़ का फ़ूड मेन्युफेक्चरिंग में निवेश की बात कही. इतना ही नही सैमसंग इंडिया के प्रेजिडेंट और सीईओ एचसी हांग ने भी नोएडा में 500 करोड़ इंवेस्ट करने का दावा किया.  

किसने किया कितना निवेश-
वीवो मोबाइल 7429 करोड़ का निवेश करेगा. ओपो मोबाईल का 2000 करोड़ का निवेश. सैमसंग इंडिया 1400 करोड़. एनटीपीसी 1225 करोड़. ग्लोबल हेल्थ 1100 करोड़.  हायर इलेक्ट्रॉनिक्स 1700 करोड़. अडानी सोलर प्लांट 875 करोड़ का निवेश. जेके सीमेंट 650 करोड़ का निवेश. पेप्सिको इंडिया 514 करोड़. और हल्दीराम 490 करोड़ का निवेश यूपी में करेगा.  साफ है कि इन बड़ी कंपनियो के निवेश से रोजगार के साधन भी बढ़ेगा. सरकार का दावा है कि इस ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में आये निवेश से करीब साढ़े तीन लाख लोगों को यूपी में रोजगार भी मिलेगा. 
 

Leave a Reply