ग्राम विकास अधिकारी ने लगाई फांसी, बोले- ‘…ये लोग मुझे बहुत परेशान करते हैं’

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) के गोला में तैनात ग्राम विकास अधिकारी त्रिवेंद्र कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली. आत्महत्या से पहले त्रिवेंद्र कुमार ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है. 

त्रिवेंद्र कुमार ने सुसाइड नोट में लिखा है, मैं स्वयं अपनी इच्छा से मरने जा रहा हूं. उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार किसान यूनियन के अध्यक्ष और कुछ ग्राम प्रधानों को ठहराया है. सुसाइड नोट में यह भी लिखा कि ये लोग हमको बहुत परेशान करते हैं और जातिसूचक गालियां भी देते हैं. मैं इनकी प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या करने जा रहा हूं.
उधर, सभी ग्राम विकास अधिकारी विकास भवन में गिरफ्तारी को लेकर धरने पर बैठ गए है कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी. तब तक धरने पर बैठे रहेंगे.
दरअसल, किसान यूनियन की 28 अगस्त को गोला में हुई बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें मृतक ग्राम विकास अधिकारी त्रिवेंद्र को बुलाया गया था. इसमें नेताओं द्वारा मंच से उन्हें काफी जलील किया गया था, जिसे सोशल मीडिया पर लगातार वायरल किया जा रहा था, जिससे वह आहत थे. 

मामले में पुलिस ने कार्यवाई करते हुए परिजनों की तहरीर पर 9 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करते हुए भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान,तहसील अध्यख महेश चंद्र वर्मा मीडिया प्रभारी विकास शुक्ल अन्य पदाधिकारियों समेत देवरिया ग्राम पंचायत के प्रधानपुत्र पप्पू ,रसूलपुर के प्रधान के पति जुबेर अहमद समेत कुल 9 लोगों को नामजद किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, त्रिवेंद्र कुमार की नई पोस्टिंग थी. साल 2018 में गोला में इनकी पोस्टिंग हुई थी. सदर कोतवाली इलाके के शिवनगर में अपने परिवार के साथ रह रहे थे. इस पूरे मामले पर पुलिस ने सोसाइड नोट कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और जांच के बाद ही कार्रवाई की बात कही है. 
 

Leave a Reply