ग्राहकों को ब्याज पर पैसे देता था ये हिंदु व्यापारी, जानिए पाकिस्तानी पुलिस ने किया कैसा सलूक

नई दिल्ली । पाकिस्तान में हिंदु अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के किस्से थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब एक हिंदू व्यापारी के साथ पाकिस्तानी पुलिस ने जो सलूक अपनाया है उसे जानकर आप भी हैरत में पड़ जायेंगे। दरअसल पाकिस्तान के मानवाधिकार कार्यकर्ता और ब्लॉगर कपिल देव ने एक ट्वीट कर दावा किया है कि पाकिस्तान में शिकारपुर पुलिस ने एक हिंदू शख्स का सिर, मूंछ और भौं को शेव कर उसे प्रताड़ित किया है। पुलिस ने हिंदू व्यापारी के साथ ऐसा सलूक सिर्फ इसलिए किया क्योंकि उसने अपने ग्राहकों को ब्याज पर पैसे उधार पर दिया था।
मानवाधिकार कार्यकर्ता कपिल देव ने अपने ट्वीट में लिखा, शिकारपुर पुलिस ने एक हिंदू व्यापारी को अपने ग्राहकों को ब्याज पर उधार पैसे देने के आरोप में उसका सिर, मूंछ और उसके भौं को शेव कर दिया।
आपको बता दें कि पाकिस्तान में हिंदु अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव और उनके साथ आए दिन अपराध के चलते उनकी जनसंख्या लगातार घटती जा रही है।
1947 के विभाजन के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा के बीच पाकिस्तान और हिंदुस्तान विभाजित होकर दो अलग- अलग देश बन गए थे। उस दौरान हजारों की संख्या में हिंदु भारत से पलायन कर पाकिस्तान को चले गए। पाकिस्तानी अखबार डॉन के अनुसार वैसे लोग जिन्होंने पाकिस्तान में रहना पसंद किया आज पाकिस्तान में उन नागरिकों की जनसंख्या करीब 190 मिलियन है।
