घर पर बने इन फेस पैक से चेहरे को मिलेगा ग्लो

अब लाइफ एक बार फिर से भागदौड़ का हिस्सा बन चुकी है। अब लोगों ने बाहर निकलना शुरू कर दिया है। ऐसे में बसों के धक्के खाते हुए, प्रदूषण के बीच एक बार फिर से त्वचा की चमक खो सी जाएगी। कुछ महिलाएं तो इसकी शिकायत शुरू भी कर चुकी होंगी। ऐसे भागदौड़ भरे माहौल में सुस्त और थकी हुई त्वचा का होना आम है।
आप अपनी त्वचा की कितनी देखभाल करती हैं? इसकी देखभाल वैसे ही करनी चाहिए जैसे हम अपने स्वास्थ्य की देखभाल करते हैं। हमें त्वचा पर दाग–धब्बे, मुंहासे, पिंपल्स, सन टैनिंग, पिगमेंटेशन, झुर्रियां और फाइन लाइन्स के रूप में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जो बहुत खराब दिखते हैं।
अगर आप चमकदार त्वचा चाहती हैं, तो इसके लिए घर पर ही कुछ उपाय खोज सकती हैं। ये उपाय ज्यादा खर्चीले भी नहीं होंगे और क्या पता आपको इससे जल्द ही असर भी देखने को मिलें। हम ऐसे कुछ घरेलू फेस पैक बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप आजमा सकती हैं और ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं।
नीम पेस्ट और हल्दी फेस पैक
सामग्री–
- नीम की पत्तियां
- 1 छोटा चम्मच शहद
- 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
ऐसे बनाएं–
नीम की पत्तियों का एक पेस्ट बना लें। एक कटोरी में नीम का पेस्ट, शहद और हल्दी पाउडर डालकर एक पेस्ट बना लें। इस फेस पैक को चेहरे पर लगाकर 10 मिनट तक रहने दें। उसके बाद स्क्रब करते हुए इस पैक को हटा दें और पानी से मुंह धो लें।
बेनिफिट्स : इस फेस पैक से न सिर्फ आपका चेहरा ग्लो करेगा, बल्कि नीम की एंटी–सेप्टिक, एंटी–बैक्टीरियल और एक्ने–फाइटिंग गुण होते हैं, जो आपको मुहांसों से भी राहत दिला सकते हैं। यह मिश्रण टैन त्वचा में आराम पहुंचा सकता है और स्किन इरिटेशन में भी आपको राहत मिलेगा।
