घर में लगी आग में महिला और उसके 2 बच्चों ‎जिंदा जले

बक्सर । बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक घर में देर रात अचानक आग लग गई। इस हादसे में कमरे में सो रही एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पु‎लिस ने घटनास्थल का मुआयना ‎किया। मौके पर पहुंचे मुफस्सिल थाना के पुलिस अधिकारी ने बताया कि जरीगांवा गांव में देवंती देवी अपने दो बच्चों के साथ शुक्रवार की रात अपने घर के एक कमरे में सोई हुई थी, तभी घर में आग लग गई। ग्रामीण आग पर जब तक काबू पाते तब तक देवंती देवी और उनके दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया ‎कि मृतक बच्चों की उम्र छह महीना और चार साल बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पूरे मामले की छानबीन कर रही है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है, लेकिन आशंका है कि घर में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट हो सकती है।

Leave a Reply