चाकू से गोदकर युवक की हत्या

मृतक की शिनाख्त तुषार के रूप में हुई है। वारदात के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। खबर मिलने के बाद परिजन तुषार को लेकर अस्पताल भागे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में सोमवार शाम एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त तुषार (21) के रूप में हुई है। वारदात के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। खबर मिलने के बाद परिजन तुषार को लेकर अस्पताल भागे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मयूर विहार थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत में ले लिया है। छानबीन के दौरान पुलिस ने हत्या में शामिल पांच नाबालिगों की पहचान की है। जांच में पता चला है कि 15-20 दिन पूर्व तुषार का एक लड़के से झगड़ा हुआ था। तुषार ने उसकी मां को मारने की धमकी दी थी। इसी वजह से तुषार को रास्ते से हटाने के लिए लड़के ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। मयूर विहार थाना पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।
