चार मरीजों ने कोरोना के नए स्ट्रेन को दी मात, अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

अहमदाबाद | शहर के एसवीपी अस्पताल से कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर राहत की खबर आई है| अस्पताल में उपचाराधीन चार मरीज कोरोना के नए स्ट्रेन को मात देकर अपने घर लौट गए| चारों लोग ब्रिटन से आए थे और नए स्ट्रेन के लक्षण पाए जाने के बाद इन्हें अहमदाबाद के एसवीपी अस्पताल में दाखिल किया गया था| दरअसल ब्रिटन और यूरोप से आई फ्लाइट के यात्रियों में 11 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी| इन यात्रियों के सैंपल जांच के लिए पूणे और गांधीनगर की लैब में भेजे गए थे| जिसमें चार यात्री कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित होने का खुलासा हुआ था| इन चार मरीजों का अहमदाबाद के एसवीपी अस्पताल में उपचार चल रहा था| जहां एक सप्ताह के भीतर चारों मरीज कोरोना के नए स्ट्रेन को मात देकर ठीक हो चुके हैं| नए स्ट्रेन से स्वस्थ हो चुके चारों मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है| गौरतलब है ब्रिटन में कहर बरपा रहे कोरोना के नए स्ट्रेन की गुजरात में एन्ट्री से लोगों में दहशत फैल गई थी| हरकत में आई सरकार ने फौरन एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए| जिसका परिणाम यह आया कि कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित चारों मरीज अब ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं| हांलाकि इन चारों लोगों को एक सप्ताह तक होम कोरन्टाइन रहना होगा| राज्य की स्वास्थ्य सचिव जयंती रवि ने बताया कि ब्रिटन से अहमदाबाद आई फ्लाइट के सभी यात्रियों का स्क्रीनिंग किया गया था और उनके सैम्पल पूणे के लैब में भेजे गए थे| जिसमें चार यात्री नए स्ट्रेन से संक्रमित पाए| फ्लाइन में इन चारों यात्रियों के साथ यात्रा करने वाले आगे-पीछे की तीन पंक्तियों के सभी यात्री आइसोलेशन में हैं|

Leave a Reply