चीन ने भी उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण पर रोक लगाने के फैसले का किया स्वागत

बीजिंग चीन ने आज कहा कि वह उत्तर कोरिया के परमाणु और इंटरकांटिनेंटल मिसाइल परीक्षण पर रोक लगाने के फैसले का स्वागत करता है। प्योंगयांग के मुख्य सहयोगी चीन ने कहा कि यह कदम पड़ोसी इलाकों में डीन्युक्लराइजेशन को बढ़ावा देने में मदद करेगा।


चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने अपने एक बयान में कहा, "चीन का मानना है कि परमाणु परीक्षण रोकने, देश की अर्थव्यवस्था में सुधार पर ध्यान केंद्रित करने और लोगों के जीवन स्तर में सुधार करने का उत्तर कोरिया का निर्णय सराहनीय है। इस फैसले से कोरियाई प्रायद्वीप की स्थिति बेहतर होगी और साथ ही डिन्युक्लराइजेशन की प्रक्रिया को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।" 


चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह भी कहा कि "चीन उत्तरी कोरिया का अन्य संबंधित पार्टियों (दक्षिण कोरिया औऱ अमेरिका) के साथ द्विपक्षीय वार्ता को समर्थन करता है।" उत्तरी कोरियाई नेता किम जोंग उन ने डेमिलिटराइज्ड जोन में आयोजित एक शिखर सम्मेलन में दक्षिण कोरियाई नेता मून जे इन से मुलाकात कर ली है। आपको बता दें कि कोरियाई प्रायद्वीपों के नेताओं की ये मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ किम की आगामी बहुप्रतीक्षित मुलाकात के पहले हुई है। गौरतलब है कि डेमिलिटराइज्ड जोन वह जगह है जो दोनों प्रायद्वीपों (उत्तर-दक्षिण कोरिया) को आपस में अलग करती है।  


हालांकि, किम ने इस तरफ कोई संकेत नहीं दिया है, लेकिन प्योंगयांग अपने परमाणु हथियारों के परीक्षण को छोड़ने के लिए तैयार है। बताया जाता है कि उनके अधिकतर मिसाइल परीक्षण अमेरिकी क्षेत्र तक किये जाते थे,जिसके बाद अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच तनाव बढ़ गए थे। गौरतलब है कि, सालों से उत्तर कोरिया में अर्थव्यवस्था और विकास की गति काफी पीछे है। लेकिन अब उत्तर कोरियाई नेता किम ने कहा है कि अब उत्तरी कोरिया एक शक्तिशाली राज्य है और देश को अब "समाजवादी आर्थिक निर्माण" पर ध्यान देना चाहिए।


Leave a Reply