चीन ने श्रीलंका को गिफ्ट में दिया अपना युद्धपोत

बीजिंग । हिंद महासागर में रणनीतिक रूप से अपने गहन सैन्य सहयोग के कारण चीन ने श्रीलंका को एक युद्धपोत गिफ्ट में दिया है। इसके अलावा, चीन के रोलिंग-स्टॉक निर्माता ने ऐलान किया है कि वह जल्द ही श्रीलंका को 9 नए किस्म की डीजल ट्रेनें भी देगा। वहीं, चीन ने श्रीलंका को गिफ्ट के तौर पर पी625 युद्धपोत दिया है, जो पिछले हफ्ते कोलंबो पहुंचा. इसके अलावा चीन ने टाइप 053 फ्रिगेट (युद्धपोत) भी श्रीलंका को गिफ्ट के रूप में भेंट किया है। 2015 में चीनी नौसेना द्वारा 2,300 टन के इस युद्धपोत का इस्तेमाल बंद कर दिया था। अब इस युद्धपोत को चीन ने श्रीलंका की नौसेना को गिफ्ट में दे दिया है। श्रीलंका की नौसेना के पास भारत, अमेरिका, चीन और इजराइल के अधिकांश उद्गमों के साथ लगभग 50 युद्धक, समर्थक जहाज और गश्ती जहाज हैं। वहीं, भारत ने साल 2006 और 2008 में दो तट गश्ती पोत श्रीलंका की नौसेना को गिफ्ट में दिया था। 

Leave a Reply