चीन में सार्वजनिक जगहों पर कपड़े उतारे तो लगेगा जुर्माना

बीजिंग । चीन के शेनडांग प्रांत में सार्वजनिक जगहों पर कपड़े उतारने को लेकर नए नियम लागू किए गए हैं। जिसके जिसके अंतर्गत पब्लिक प्लेस पर शर्ट उतारने पर जुर्माना भरना पड़ेगा। अधिकारियों के मुताबिक, नया नियम लोगों का असामाजिक व्यवहार रोकने के लिए लागू किया गया है। इसका पालन चीन के कई शहरों में किया जाएगा। हालांकि जुर्माना कितना भरना होगा, यह स्पष्ट नहीं किया गया है। इस नियम को लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है। चीन में 1 मार्च 2019 को नए नियमों की घोषणा की गई थी, जिसे हाल ही में लागू किया गया है। नए नियम के मुताबिक, सार्वजनिक जगह पर कमर तक कपड़े उतारने पर जुर्माना भरना होगा। यहां तक कि स्वीमिंग पूल में नहाते समय भी इसका ध्यान रखाना होगा। एक चीनी अधिकारी के मुताबिक, नए नियमों को लागू करने के पीछे सरकार का लक्ष्य जुर्माना वसूलना नहीं बल्कि लोगों को शिक्षित करना है।
हम चाहते हैं लोग नियमों का पालन करें और बुरे व्यवहार को सुधारें। नया नियम चीन के जीनान शहर में लागू किया गया है, जबकि शेनयांग, हंडान और तियानजिन में पहले ही यह जुर्माना वसूला जा रहा है। नए नियम के मुताबिक, स्थानीय झरनों में पैर या कपड़े धोते हुए पाए जाने पर भी जुर्माना लगाया जाएगा। सार्वजनिक जगह पर थूकने और जेब्रा कॉसिंग के अलावा भीड़ के बीच रास्ता पार करने पर भी जुर्माना भरना होगा। नया नियम लागू होने के बाद सोशल मीडिया पर यह लोगों के बीच बहस का विषय बन गया।
