चूरु में शराबी युवक ने 6 साल की मासूम से ‎किया रेप, ग्रामीणों ने दबोचा

चूरू । चूरु के छापर थाना इलाके के एक गांव में शराब के नशे में एक युवक ने 6 साल की मासूम के साथ रेप की वारदात को अंजाम ‎दिया है। इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही पीड़िता के पिता ने पु‎लिस में ‎शिकायत दर्ज कराई है, ‎जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी शख्‍स के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी मासूम बेटी बुधवार को घर के पास स्थित दुकान से सामान लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ले में ही रहने वाला बाबूलाल उर्फ बबलू मेघवाल उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां पर बाबूलाल उर्फ बबलू ने मासूम के साथ रेप किया। उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस वारदात के बाद मासूम लहूलुहान हालत में रोते हुए अपने घर पहुंची तथा परिजनों को आपबीती बताई। बताया जा रहा है कि वारदात के समय आरोपी शराब के नशे में था। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पीड़िता के पिता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर छापर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। बाद में पुलिस उपाधीक्षक रामप्रताप और बीदासर थानाधिकारी सत्येंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिये पहले छापर के राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन वहां महिला चिकित्सक नहीं होने के कारण सुजानगढ़ के राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। ‎फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply