चूल्हा जलाकर गांधीगिरी से गैस के बढ़ते दामों के विरोध में प्रदर्शन

चूल्हा जलाकर गांधीगिरी से गैस के बढ़ते दामों के विरोध में प्रदर्शन 

रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में करोंद क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भंडारे का आयोजन जिसमें चूल्हे पर लकड़ी जलाकर खाना बनाकर क्षेत्र के लोगों ने सांकेतिक विरोध दर्ज किया। कार्यक्रम के सूत्रधार प्रदेश महामंत्री डॉ महेंद्र सिंह चौहान ने बताया की इस भंडारे के माध्यम से जनता ने आसमान छूती महंगाई का अहिंसात्मक रूप से यह जो विरोध किया है इसके बाद भी यदि सरकार दाम कम नहीं करती तो जनता सड़कों पर उतरने में समय नहीं लगेगा। कार्यक्रम के आयोजक युवा कांग्रेस के हुमैद शकील और राशिदा मुस्तफा ने इस भंडारे का आयोजन किया जिसमें करोंद क्षेत्र के हज़ारों लोगों ने आकर भोजन कर अपना विरोध दर्ज किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, जयश्री हरिकरण, साजिद अंसारी, मोहन मीना, अशरफ खान, नारायण ठाकुर, मो रियाज़, राधेश्याम करोरिया, बाबर खान, हफीज़ खान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

Leave a Reply