चेन्नई के खिलाफ फाइनल से पहले इन आंकड़ों ने कोलकता के खेमे में मचाई खलबली

आईपीएल | काफी उतार चढ़ाव के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 का कारवां अब अपने अंतिम मुकाम पर आ पहुंचा है। आईपीएल 2021 का पहला लेग भारत में होने के बाद कोरोना के कारण इसके दूसरे लेग को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शिफ्ट किया गया और अब आज इसका फाइनल खेला जाना है। लीग के 14वें सीजन का फाइनल मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में दो वर्ल्ड कप विजेता कप्तानों के बीच खेला जाना है। तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी और दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की कप्तानी इंग्लैंड के नेशनल टीम के कप्तान इयोन मोर्गन के हाथों में है। दोनों टीमें इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर आईपीएल 2021 के फाइनल में पहुंची है।
दोनों ही टीमें पिछले सीजन के प्लेऑफ में भी नहीं पहुंची थी, लेकिन इस बार उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए अपने प्रदर्शन से सबको चौंका दिया है। आईपीएल 2021 के लीग चरण में सीएसके ने दोनों मुकाबलों में केकेआर को मात दी है। आईपीएल में सीएसके का केकेआर के खिलाफ शानदार विनिंग रिकॉर्ड रहा है। लेकिन पिछले पांच मुकाबलों में केकेआर का पलड़ा भारी रहा है और उसने पांचों मुकाबले जीते हैं। आईपीएल के इतिहास में कोलकाता और चेन्नई की टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड चेन्नई के फेवर में रहा है। चेन्नई का आईपीएल में कोलकाता के खिलाफ 17-9 का शानदार रिकॉर्ड है। यूएई में अगर हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो सीएसके 2-1 से आगे रहा है जबकि केकेआर का आईपीएल फाइनल में हेड टू हेड रिकॉर्ड 1-0 का रहा है।
