चेन्नई: नकल करते पकड़ी गई छात्रा की खुदकुशी के बाद यूनिवर्सिटी में भड़की हिंसा

चेन्नई की सत्यभामा यूनिवर्सिटी में बुधवार को हिंसा भड़क उठी. स्टूडेंट्स ने गुस्से में आकर यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रखे सभी फर्निचर्स को आग लगा दी और साथ ही हिंसक प्रदर्शन शुरू किया.

 

चल रही है मामले की जांच

 

घटना के मद्देनजर पुलिस ने इलाके में यूनिवर्सिटी परिसर के चारों ओर सिक्योरिटी लगी दी है. पुलिस ने कहा कि लड़की के शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इस मामले की जांच चल रही है. पुलिस ने बताया कि हालात अब पूरी तरह नियंत्रण में हैं.

 

क्या था हिंसा का कारण?

 

पुलिस और सत्यभामा यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने बताया कि फर्स्ट ईयर की एक छात्रा परीक्षा के दौरान नकल करते हुए पकड़ी गई थी. इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली. विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स छात्रा की मृत्यु से नाराज थे और उन्होंने यूनिवर्सिटी के परिसर में आग लगा दी.

 

उन्होंने कहा कि मृतक को रागामोनिका के रूप में पहचाना गया है, वो हैदराबाद की मूल निवासी थी. वो अपने होस्टल के कमरे में लटकी पाई गई.

छात्रा को किया था बेइज्जत

 

वहीं गुस्साए छात्रों ने कथित तौर पर दावा किया कि छात्रा को विश्वविद्यालय के अधिकारियों द्वारा अपमानित किया गया था. इसके कारण उसने आत्महत्या कर ली थी.

Leave a Reply