चेहरे का जैसा हो आकार, वैसे ही अपनी आईब्रो को दें शेप

आपका चेहरा आपके पूरे लुक को कितना प्रभावित करता है क्या आप जानती हैं ? अगर आप सही मेकअप करती हैं, तो आपका मेकअप, आपके चेहरे का लुक आपके ओवरऑल लुक को एन्हांस करता है। जब चेहरे की बात आती है, तो आई मेकअप में भी गौर करना चाहिए और ज्यादा ध्यान देना चाहिए अपनी आइब्रो पर।

जब आप अपनी आइब्रो को शेप देती हैं, तो क्या आपको मालूम होता है कि आपके चेहरे पर वही शेप अच्छी लगेगी? या आप भी उसी शेप से काम चला लेती हैं, जो ब्यूटी पार्लर वाली दीदी सबकी बना देती हैं? जिस तरह सभी हेयरकट हर प्रकार के चेहरे के साथ अच्छे नहीं लगते, ठीक यही बात भौहों पर भी लागू होती है।

हमें अपने चेहरे के आकार के हिसाब से ही अपनी आइब्रो को शेप देनी चाहिए। अगर आपको यह नहीं पता कि किस तरह के चेहरे पर कैसी आइब्रो अच्छी लगती हैं, तो वो हम इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि आपको अपने चेहरे के शेप के हिसाब से, अपनी आइब्रो को कैसा शेप देना चाहिए।

राउंड–फेस शेप

राउंड–फेस शेप वाली महिलाओं का चेहरा एकदम गोल होता है और उन्हें कभी भी फ्लैट या गोल आइब्रो नहीं बनानी चाहिए। गोल शेप वाली महिलाओं के चेहरे पर एंगल्स और डेफिनेशन की कमी होती है, इसलिए ऐसी शेप उनके चेहरे को खराब दिखाती हैं। ऐसे शेप वाली महिलाओं को लंबा चेहरा और स्लिमर जॉलाइन का इल्यूजन क्रीएट करने के लिए सॉफ्ट लिफ्टेड आर्च का सहारा लेना चाहिए। बहुत ज्यादा शार्प एंगुलर आईब्रो से बचना चाहिए। 

स्क्वायर शेप फेस

इस शेप के चेहरे वाली महिलाओं की हेयरलाइन और जॉलाइन की विड्थ लगभग एक समान होती है। इनके फीचर्स बहुत शार्प होते हैं, इसलिए स्क्वायर शेप्ड फेस वाली महिलाओं को सॉफ्ट आर्च बनवाना चाहिए। आईब्रो को ज्यादा पतला करवाने से बचें। लेंथेड टेल बनवाने से आपकी जॉलाइन स्लिमर दिखेगी।

डायमंड शेफ फेस

जिन महिलाओं के चीकबोन्स वाइड होते हैं, उनका चेहरे डायमंड शेप में होता है। ऐसे चेहरे की शेप वाली महिलाओं की हेयरलाइन नैरो होती है। डायमंड शेप फेस वाली महिलाओं को राउंड आइब्रो चुननी चाहिए। इसके अलावा आइब्रो में थोड़ा सा कर्व भी हो, तो वह चेहरे को बैलेंस दिखाएगा।

हार्ट–शेप फेस

जिन महिलाओं का चेहरा हार्ट की शेप में होता है, उनकी चिन पॉइंटेड होती है। चेहरे के बीच की ओर ध्यान आकर्षित करने और अनुपात को संतुलित करने के लिए, स्लाइट कर्व के साथ सॉफ्ट शेप आइब्रो बनवाएं। 

ओवल शेप फेस

ऐसे चेहरे की लंबाई इसकी चौड़ाई से लगभग 1.5 गुना ज्यादा होती है। ऐसे चेहरों के लिए ड्रमैटिक आइब्रो की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं होती है। ओवल शेप फेस पर सॉफ्ट एंगल्ड आइब्रो ज्यादा अच्छी लगती हैं। इसके साथ ही हाई आर्च आईब्रो भी आपके चेहरे पर बहुत अच्छी लगेंगी।

 

Leave a Reply