चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

जयपुर । प्रताप नगर थाना पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की बाइक बरामद की है। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। एसएचओ श्रीमोहन ने बताया कि वाहन चोरी के आरोप में प्रवीण चौधरी (23) और जितेन्द्र शर्मा उर्फ चिता (25) निवासी प्रताप नगर को गिरफ्तार किया है। नाकाबंदी के दौरान एनआरआई सर्किल से चोरी की बाइक लेकर घूमते दोनों आरोपितों को पकड़ा गया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से चोरी की बाइक जब्त की गई। पूछताछ में कई अन्य वाहन चोरी करने की वारदाते खुलने की आशंका जताई जा रही है।
