चौथे टेस्ट में टीम के साथ नहीं होंगे इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मुख्य कोच कोच क्रिस सिल्वरवुड

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड चौथे टेस्ट में टीम के साथ नहीं रहेंगे। बुधवार को उनके परिवार के सदस्य की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्होंने खुद को बाकी खिलाड़ियों और स्टाफ से अलग कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया के दौरे में गए इंग्लैंड के समूह में सात लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इनमें सिल्वरवुड के परिवार के सदस्य भी शामिल हैं। कोरोना से संक्रमित लोगों में तीन टीम के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा हैं, जबकि चार परिवार के सदस्य हैं। सोमवार को इन सभी का कोरोना टेस्ट हुआ था और बुधवार को इनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 

"कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड अपने परिवार के साथ 10 दिनों तक मेलबर्न में आइसोलेट रहेंगे। वो पांच जनवरी से सिडनी में शुरू हो रहे चौथे टेस्ट में टीम के साथ नहीं रहेंगे।" इसके साथ ही इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों टीमें शुक्रवार सुबह चार्टड प्लेन के जरिए मेलबर्न से सिडनी जाएंगी।  

पांच मैचों की एशेज सीरीज के शुरुआती तीन टेस्ट जीतकर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने यह सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली है। इस सीरीज में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने बहुत ही निराशाजनक प्रदर्शन किया है। कप्तान जो रूट और डेविड मलान के अलावा कोई भी दूसरा बल्लेबाज इस सीरीज में रन नहीं बना पाया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनर डेविड वार्नर से लेकर लाबुशेन तक हर खिलाड़ी ने रन बनाए हैं और गेंदबाजों ने भी कमाल का प्रदर्शन किया है। 

इंग्लैंड के बल्लेबाज 2021 में 54 बार खाता नहीं खोल सके। यह वाकया टेस्ट इतिहास के 144 साल में दूसरी बार हुआ है। इससे पहले 1998 में उसके बल्लेबाज 54 बार ही शून्य पर पवेलियन लौटे थे। वहीं इंग्लैंड के लिए इस साल सबसे ज्यादा रन कप्तान जो रूट ने बनाए हैं। उनके अलावा डेविड मलान हैं

Leave a Reply