छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी सह विक्रय में 10त्नसे 30त्न तक छूट 

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ खादी, हमर चिन्हारी-गाँव मा मिलिस रोजगार, आओ चलन खादी बाजार" छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग को बढ़ावा एवं रोजगार देने के उद्देश्य से छ. ग.खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के सौजन्य से स्थानीय मुगेली नाका मैदान में 15 दिवसीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी सह विक्रय मेला का आयोजन किया जा रहा हैं प्रदर्शनी के आज दूसरे दिन मेले में संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ के सहयोग से छत्तीसगढ़ी संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, इसी क्रम मे आज मंगलू बिलसपुरिया एवं पार्टी का कार्यक्रम  बड़ी धूम एवं उत्साह के साथ किया गया,इस मेले को बिलासपुर वासियों का अच्छा प्रतिसाद भी मिल रहा है खादी ग्रामोद्योग के मेले में खादी वस्त्रो ,ग्रामोद्योग सामग्रिया ,माटीकला से संबंधित सामग्रिया ,आचार, बड़ी, पापड़, मसाला, बैग, आयुर्वेदिक दवाओं, हस्तनिर्मित खिलौने इत्यादि का विक्रय किया जा रहा है,मेले के संबंध में श्री पंकज अग्रवाल सहायक संचालक ग्रामोद्योग जिला पंचायत ने बताया कि गांव में मिलिस रोजगार, आओ चलन खादी बाजार ,इसे मूर्त रूप देने छत्तीसगढ़ खादी के साथ ही ग्रामोद्योग को बढ़ावा एवं व्यवसाय को बाजार से जोडऩे छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड एवं खादी और ग्रामोद्योग की प्रदर्शनी सह विक्रय का आयोजन किया जा रहा है वही प्रदर्शनी में आने वाले लोगों को खादी वस्त्रो की खरीदी पर 30त्नतथा ग्रामोद्योग वस्तुओं पर 10त्नतक की छूट दी जा रही है।जैसा कि देखा जा रहा है कि मेले के आयोजन को शहर वासियों के द्वारा खूब सराहा जा रहा है वही यहां होने वाले संस्कृतिक कार्यक्रम का लोगों के द्वारा खूब लुफ्त उठाया जा रहा है।
 

Leave a Reply