छत्तीसगढ़ में मौसम

देश में दो दिन बाद ठंड बढ़ने के आसार, एक हफ्ते तक 5-6 डिग्री कम रहेगा पारा
प्रदेश में दो दिनों बाद 11 जनवरी से ठंड बढ़ने के आसार हैं। इस दौरान रात का तापमान 5 से 6 डिग्री तक गिरने की संभावना है। करीब एक हफ्ता पारा कम रहेगा। इससे पहाड़ी इलाकों में ठंड लौटेगी, जबकि मैदानी इलाकों में हल्की ठंड पड़ने की संभावना है। पश्चिम विक्षोभ के कारण दक्षिण-पूर्वी दिशा से आ रही हवा काफी नम है। इसलिए प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आसमान पर बादल छाए हुए हैं। 11 जनवरी से बादल छंटते ही रायपुर, बिलासपुर व बस्तर संभाग में ठंड बढ़ेगी। सरगुजा संभाग में 12 से मौसम खुलेगा और ठंड बढ़ेगी। राजधानी में 8 दिनों में रात का तापमान 5.5 डिग्री बढ़ चुका है। 1 जनवरी को न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री था, जो शुक्रवार को 21.6 डिग्री था। यह सामान्य से 8 डिग्री ज्यादा है।
वहीं दिन का तापमान 30.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। अंबिकापुर, जशपुर, पेंड्रारोड व मैनपाट में भी ठंड एक तरह से गायब हो गई है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 8 डिग्री ज्यादा है। वहीं पेंड्रारोड में भी रात का तापमान सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा 17.6 डिग्री रहा। बिलासपुर में सबसे ज्यादा ठंड में कमी आई है। वहां न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 10 डिग्री ज्यादा रहा है।
| स्थान | अधिकतम | न्यूनतम |
| रायपुर | 30.6 | 21.6 |
| बिलासपुर | 28.6 | 21.6 |
| पेंड्रारोड | 26.7 | 17.6 |
| अंबिकापुर | 26.3 | 17.2 |
| जगदलपुर | 33 | 16.2 |
| दुर्ग | 30.2 | 20.2 |
छत्तीसगढ़ में पश्चिम विक्षोभ का असर खत्म, ठंड बढ़ेगी
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि 11 से रात का तापमान गिरने लगेगा। पश्चिम विक्षोभ का असर खत्म होने पर एक सप्ताह ठंड बढ़ेगी।
