छात्र राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव आज, तेज प्रताप यादव के नेतृत्व में हो रही वोटिंग

पटना, । छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव आज मंगलवार को हो रहा है। आज ही वोटों की गिनती के बाद प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा भी कर दी जाएगी। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की निगरानी में छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष का मतदान जारी है।
जानकारी के मुताबिक इस बार पहली बार बैलेट पेपर पर प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हो रहा है। तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास पर बनाए गए बूथ पर वोट डाले जा रहे हैं। एक हजार से अधिक कार्यकर्ता बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। आज वे अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनेंगे।
तेज प्रताप ने पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से दे दिया था इस्तीफा
तेज प्रताप यादव ने छात्र राष्ट्रीय जनता दल के संरक्षक पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने फेसबुक और ट्विटर पर लिखा, 'छात्र राष्ट्रीय जनता दल के संरक्षक के पद से मैं इस्तीफा दे रहा हूं।' इसी के साथ तेज प्रताप ने एक शेर लिखकर इशारों ही इशारों में बहुत कुछ कह दिया। तेज प्रताप ने लिखा, 'नादान हैं वो लोग जो मुझे नादान समझते हैं। कौन कितना पानी में है, सब खबर है मुझे।'
इससे पहले उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की घोषणा की थी। हालांकि, बाद में यह प्रेस कॉन्फ्रेंस रद कर दी। सूत्रों के मुताबिक, लालू यादव के हस्तक्षेप के बाद तेज प्रताप ने ऐसा किया। चर्चा थी कि तेज प्रताप अपनी राहें अलग कर सकते हैं और नई पार्टी का ऐलान भी कर सकते हैं।
