छुट्टी पर आए फ़ौजी को पुलिसकर्मी ने मारा थप्पड़, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

यमुनानगर (Yamunanagar) में छुट्टी पर आए एक फौजी (Army man) को पुलिसकर्मी ने थप्पड़ (Slaps)जड़ा दिया. जैसे ही लोगों को इस बात का पता लगा, तो रोष फैल गया. गुस्साए लोग सड़कों पर उतर आए और उन्होंने जमकर हंगामा हुआ. लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया. लोगों ने आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की. पुलिसकर्मी ने जब फौजी से माफी मांग तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ.
बता दें कि जम्मू कॉलोनी के सामुदायिक भवन में कुछ लोग नशा कर रहे थे. इस बारे में कॉलोनी के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी. लेकिन जब पुलिस वहां पहुंची तो नशा करने वाले लोग वहां से भाग निकले, लेकिन इस दौरान पुलिसकर्मीने वहां मौजूद सचिन नाम के युवक को थप्पड़ मार दिया.
फौजी का मोबाइल भी टूट गया
हालांकि सचिन ने बताया कि वह फौजी है. लेकिन पुलिकर्मियों ने उसकी एक ना सुनी और उसको थप्पड़ जड़ दिया. इस दौरान छुट्टी पर आए फौजी का मोबाइल फोन भी टूट गया. इसकी सूचना गांव के लोगों को लगी, तो वह भी मौके पर पहुंच गए. गुस्साए लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया.
पुलिस ने नहीं सुनी फौजी की बात
फौजी सचिन ने बताया कि वह जम्मू कॉलोनी में अपने मामा के लड़के अजय के पास बाइक देने के लिए आया था,. यहां से उन्हें शॉपिग करने के लिए जाना था. इस दौरान उसका फोन आ गया और वह बाहर बाइक पर बैठकर फोन पर बात कर रहा था. इसी दौरान एक पुलिसकर्मी आया और उसे थप्पड़ मारने शुरू कर दिए. पुलिसकर्मी को उसने बताया भी कि वो फौजी है लेकिन वो नहीं माना और अभद्रता करता रहा.
