जनजातीय समुदाय ने अच्छी बारिश के लिए अषाढ़ी पूजा की

रांची । रांची के मोरहाबादी के निकट करमटोली इलाके में रहने वाली विभिन्न बस्तियों की महिलाओं ने रविवार को अषाढ़ी पूजा की और मॉनसून में अच्छी बारिश की कामना की।
अषाढ़ी पूजा के लिए करीब साढ़े तीन सौ की संख्या में महिलाएं विभिन्न बस्तियों से करमटोली अखड़ा में एकत्रित हुई और तीन तालाब तथा नदियों का पानी लोटा में लेने तथा उसे आम के पल्लव से ढंक कर पूजा अर्चना के लिए हातमा पहुंची। महिलाओं ने देवी मां के साथ ही महादेव की पूजा अर्चना की।
अषाढ़ी पूजा में शामिल महिलाओं ने बताया कि हर वर्ष अषाढ़ महीने में अच्छी बारिश, गांव-बस्ती की रक्षा और खेत हरा-भरा रहने की कामना के साथ देवी मां और महादेव की पूजा अर्चना की जाती है। महिलाओं ने बताया कि अच्छी बारिश और जीव जंतुओं के कल्याण से जुड़ा यह पर्व जनजातीय समाज के लिए महत्वपूर्ण त्योहार है।

Leave a Reply