जनता का विश्वास जीतने मथुरा पहुंचे सीएम योगी का विपक्ष पर करारा प्रहार

 नई दिल्ली । विधानसभा चुनाव को देखते हुए जनता में विश्वास जगाने के लिए सीएम योगी जनविश्वास यात्रा का शुभारंभ करने के लिए रविवार को मथुरा पहुंचे। सीएम योगी ने जनविश्वास यात्रा का शुभारंभ करने से पहले श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर पहुंचकर कान्हा का आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके साथ ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी भी मौजूद थे। इसके सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित किया। अपने साढ़े चार साल काम ओर भाजपा की सरकार नीतियों का बखान करते हुए सीएम योगी ने जन विश्वास यात्रा का शुभारंभ किया। सीएम योगी ने आगे कहा, 135 करोड़ लोग हमारे लिए परिवार हैं, लेकिन कांग्रेस, सपा, बसपा के लिए उनके लिए सिर्फ उनका परिवार मायने रखता है। जब हमारी सीमाएं सुरक्षित और सुरक्षित हैं तो विपक्ष को यह पसंद नहीं है। जब दंगाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होती है तो उन्हें यह पसंद नहीं आता। सीएम योगी ने कहा, विपक्ष को दंगाइयों का समर्थन करना, आतंकवादियों को बख्शना, गौ तस्करों को प्रोत्साहित करना, पैसे की चोरी करना और लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ करना पसंद है।

Leave a Reply