जनसमस्याओं से निजात दिलाने को युवा कांग्रसियों ने सौंपा ज्ञापन 

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव कुँवर गौरांग देव चौहान के नेतृत्व में नगर निगम सभागार में नगर आयुक्त को विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। गौरांग चौहान ने नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल को ज्ञापन सोपते हुए अलीगढ़ की समस्याओं को उनके समक्ष रखते हुए बताया के  
भुजपुरा क्षेत्र में गली नंबर 3 से लेके ठाकुर वाली गली तक गति रोधक बनाया जाना चाहिए जिससे कि वह बढ़ती घटनाओं से जनता निजात पा सके। 
सुरेंद्र नगर क्षेत्र के पानी की टंकी के निकट कूड़े के ढ़ेर लगजाते है जिसे नगर निगम द्वारा 2-2महीने तक नही उठवाया जाता है जिससे वह के लोगो मे बीमारी की समस्या बढ़ती जाती है और जल भराव भी हो जाता है। 
सूत मिल चौराहे पर बस स्टैंड पहुचने से वह अतिक्रमण की समस्या बढ़ गई है जिससे जनता को वह 2-2 घंटे जाम का सामना करना पड़ता है वह तत्काल प्रभाव से चौराहे पर अतिक्रमण हटाया जाना चाहिए। रेलवे रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय के सामने 15 फिट लंबा इंटरलॉकिंग रोड बनना चाहिए जिससे की जनता को आवागवन में समस्या का सामना न करना पड़े कार्यालय के सामने नाली का पानी इखट्टा होता है और जनता उससे प्रभावित होती है। सासनी गेट चौराहा एक व्यस्ततम इलाका है वह जब नाले की सफाई होती है तो नाले से निकली सिल्ट  5-5 दिन नही उठने से जनता को समस्या का सामना करना पड़ता है और व्यापारियों को भी व्यापार करने में परेशानी आती है उसका निस्तारण कर तत्काल प्रभाव से सिल्ट निकलने के साथ ही उठनी चाहिए। शहर के अंदर सड़को पर आवारा पशु धड़ल्ले से घूमते रहते है जिससे कि कभी भी कोई घटना घटित होती रहती है उन आवारा पशुओं को उनके सही स्थान पर पहुचाया जाए। इन सभी बिन्दुओ पर अलीगढ़ शहर की जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन प्रेषित करते हुए जल्द से जल्द समस्याओ के निस्तारण पर ध्यान देने की अपील की। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को उनके दिए हुए ज्ञापन पर आश्वासन देते हुए अलीगढ़ की जनसमस्याओं को खत्म करने के लिए तत्काल प्रभाव से इन बिन्दुओ पर अपने अधिकारियों को काम करते हुए समस्या को खत्म करनी की सलाह दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोहम्मद शारिक, कपिल शर्मा, जिला महामंत्री नितिन चौहान, रुबीना खान, दीपक पंजाबी, शिवम धुरी, अरबाज खान, उमेद, नदीम, रियाज, नीरज, जाहिद, गौरव, गुड्डू, रोबिन, दिलीप, राहुल, लोकेश आदि लोग मौजूद रहे। 

Leave a Reply