जबरन अवैध संबंध में नाकाम युवक ने महिला को कुल्हाड़ी से काटा, मौत

बांदा । उत्तर प्रदेश के बांदा में एक युवक अविवाहित 40 वर्ष का व्यक्ति महिला के साथ अवैध संबंध बनाना चाह रहा था, लेकिन नाकाम रहा। इससे नाराज होकर युवक ने महिला की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या के कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने आरोपी हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला बांदा जनपद के तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेदा गांव से सामने आया है, जहां पर एक 50 वर्षीय महिला अपने पति के साथ घर पर रहती थी और बच्चे परिवार के लोग अन्य लोग शहर बांदा में रहते थे। महिला खेतों में जानवर को चराने गई थी। पड़ोस के ही रहने वाला रमेश उर्फ पुन्नू महिला को चाहता था और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग भी था। वह महिला से अवैध संबंध बनाना चाह रहा था। इसी बात को लेकर के महिला और युवक के बीच कुछ कहासुनी हो गई। महिला में अवैध संबंध बनाने से मना कर दिया। इस वारदात के बाद महज 2 घंटे की छानबीन में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और कड़ाई से पूछताछ में व्यक्ति ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया। उसने बताया कि महिला के साथ जबरदस्ती कर रहा था, जिसका महिला ने विरोध किया। उसके बाद महिला की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है। 
बांदा एसपी अभिनंदन ने बताया की कल देर रात एक महिला की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या की सूचना पुलिस को दी गई थी। मैंने खुद मौके पर जाकर निरीक्षण किया और कुछ अहम सुराग हाथ लगे थे। पूरे मामले की तफ्तीश शुरू कर दी। संदेह था कि महिला के साथ कुछ आपत्तिजनक कार्य भी हत्यारा कर सकता है। उसी आधार पर एक व्यक्ति को संदिग्धता के आधार पर गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है। उसने बताया कि महिला से उसके अवैध संबंध थे और महिला को हत्या वाले दिन भी वह अपने साथ संबंध बनाने के लिए जोर जबरदस्ती कर रहा था जबकि महिला ने इसका विरोध किया। जिसके बाद हत्यारे रमेश उर्फ चुन्नू उम्र 40 वर्ष अविवाहित ने महिला की बेरहमी से कुल्हाड़ी से काट कर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वजह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस ने हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है और उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। न्यायालय के अभिरक्षा में आरोपी को भेजा गया है।

Leave a Reply