जबलपुर, ग्वालियर एवं उज्जैन में भी लागू हो आयुक्त प्रणाली

जबलपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने कहा है ‎कि राजधानी भोपाल और इंदौर की तरह अब जबलपुर, ग्वालियर एवं उज्जैन में भी पु‎लिस आयुक्त प्रणाली लागू होना चा‎हिए, ता‎कि बढते अपराधों पर लगाम लगाई जा सके। कांग्रेस नेता ने कहा है कि पुलिस आयुक्त व्यवस्था को अधिक अधिकार संपन्न् बनाया जाना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने कहा कि जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन में भी कानून व्यवस्था की स्थिति संतोषजनक नहीं है। अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। इसकी रोकथाम की मंशा से लाई गई पुलिस आयुक्त प्रणाली को अधिक अधिकार संपन्न् बनाया जाए। इसी तरह प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा ‎कि नक्सल गतिविधियां बढ़ रही हैं, राज्य सरकार को इसकी समीक्षा करना चा‎हिए। मध्य प्रदेश में नक्सल गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। बालाघाट जिले में एक सप्ताह में तीसरी बड़ी वारदात सामने आई है, जो नक्सलवादियों के विस्तार का साफ संकेत है। इसे गंभीरता से लेते हुए सरकार समीक्षा करे। कांग्रेस नेता भूपेन्द्र गुप्ता ने ने कहा कि अभी तक नक्सल गतिविधियां एक जिले तक सीमित थी, लेकिन इसका विस्तार बालाघाट, मंडला और डिंडोरी जिले तक हो गया है। अब पूरी व्यवस्था की समीक्षा करने की जरूरत है ता‎कि समय रहते इस गंभीर समस्या को रोका जा सके।

Leave a Reply