जबलपुर में अनाथ बच्चों का धर्मांतरण, करुणा नवजीवन रिहैबिलिटेशन सेंटर पर FIR

जबलपुर में प्रशासन की नाक के नीचे एकता मार्केट बिलहरी स्थित करुणा नवजीवन रिहैबिलिटेशन सेंटर में अनाथ बच्चों का धर्मांतरण का खेल खेला जा रहा था। यहां बच्चों को जबरन ईसाई धर्म की प्रार्थनाएं और बाइबिल पढ़ाया जा रहा था। 18 नवंबर को गोपनीय शिकायत पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने यहां का निरीक्षण किया। उसकी रिपोर्ट के आधार पर आज 14 दिसंबर को बरेला थाने में जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने संस्था के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
