जब केरी कैटोना ने किया मौत का सामना

लॉस एंजेलिस । हाल ही में गायिका केरी कैटोना ने एक दिल दहला देने वाली हवाई यात्रा का अनुभव किया। एक रिपोर्ट के अनुसार, अपने कॉलम में केरी ने हाल ही में हुए इस भयंकर घटना को याद करते हुए लिखा, "हम पिछले हफ्ते थाइलैंड से घर वापस आ रहे थे। इस दौरान भगवान की कसम, मुझे लगा कि हम मरने वाले हैं- मैं बढ़ा कर नहीं कह रही हूं। हम प्लेन में अपने आधे रास्ते पर थे और प्लेन अचानक से नीचे की ओर गिरने लगी।" उन्होंने आगे कहा, "डर के मारे मेरा कलेजा मेरे मुंह में आ गया, मेरी बेटी हेडी चिल्ला रही थी और रेयान (बॉयफ्रेंड) को देखकर लग रहा था कि मानो अब वह इस दुनिया में है ही नहीं।" सबसे डरावना पल वह था, जब हेडी ने मुझसे पूछा, "मां, क्या हम सब मरने वाले हैं?" कैटोना आगे बताती है कि, "उसे शांत करने के लिए मुझे उसे एक कहानी सुनानी पड़ी, इस टरब्यूलेंस के दौरान मैं हर वक्त यह सोचती रही कि यही मेरी जिंदगी का अंत होगा।
