जमीनी विवाद में चाचा ने 7 साल के बच्चे का काटा गला,  मौत

जमुई । बिहार के जमुई में एक शख्स ने अपने 7 साल के भतीजे को गला काटकर मौत के घाट उतार ‎दिया। इस घटना को अंजाम देकर आरोपी चाचा मौके फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पु‎लिस आरोपी के ‎खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। मृतक बच्चे का नाम सौरभ कुमार था जो केवल यादव का इकलौता बेटा था। जानकारी के मुताबिक, आरोपी तूफानी यादव बिगड़ैल किस्म का इंसान था है जिसने बेरहमी से अपने भतीजे की हत्या काटकर कर दी।  मृतक सौरभ कुमार अपनी तीन बहनों में इकलौता भाई था। बताया जा रहा है ‎कि सौरभ कुमार जब गांव के एक दुकान से कुछ सामान लेकर अपने घर लौट रहा था तभी रास्ते में उसके चाचा ने इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी तूफानी यादव ने सौरभ से सिर को धड़ से अलग कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। मृतक के पिता केवल यादव ने बताया कि आरोपी तूफानी यादव के साथ वैसी दुश्मनी नहीं थी कि वह मेरे बेटे की हत्या कर दे। पुलिस उसे गिरफ्तार कर सजा दिलवाए। इस मामले में सोनो थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जमीनी विवाद में ही हत्या की इस घटना को अंजाम दिया गया है। थानेदार ने बताया कि आरोपी चाचा तूफानी यादव फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

Leave a Reply