जम्मू कश्मीर में लश्कर कमांडर समेत 3 आतंकी ढेर, एक पुलिसकर्मी शहीद

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के फतेह कदल इलाके में बुधवार सुबह से ही आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है. मंगलवार देर रात सुरक्षाबलों को जानकारी मिली थी फतेह कदल इलाके में कुछ आतंकवादी छिपे हुए हैं. आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिलते ही सुरक्षाबलों नें अर्धसैनिक बल और स्थानीय पुलिस के साथ अभियान चलाया. 
3 आतंकियों को सेना ने किया ढेर
सुबह से जारी इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने अब तक 3 आतंकियों को ढेर कर दिया है. इन आतंकियों में लश्कर-ए-तैयाब का कमांडर भी शामिल है. माना जा रहा है कि सुरक्षाबलों को काफी समय से इसकी तलाश थी. वहीं, इस एनकाउंटर में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है, जबकि अर्धसैनिक बल के 3 जवान घायल बताए जा रहे हैं.
 

Leave a Reply