जम्मू कष्मीर में धारा 370 व 35ए के खत्म होने पर पूरे जनपद में रहा खुषी का महौल 

बाराबंकी । राष्ट्रवादी सरकार का बड़ा फैसला लम्बे समय से कश्मीर में धारा 370 तथा आर्टिकल 35 ए समाप्त करने की मांग चल रही थी। सोमवार को राज्य सभा में गृह मंत्री अमित शाह ने धारा 370 को हटाने का संकल्प पेश किया साथ ही जम्मू कश्मीर के पुर्नगठन का प्रस्ताव भी पेश किया गया। अब इस संकल्प को देश के राष्ट्रपति की मुहर लग गयी और धारा 370 व 35ए समाप्त हो गयी। कश्मीर में जन्नत जैसी जगह पर देश के नागरिकों को अपना घर बसाने का सपना पूरा होगा। लोगो में खुशी की लहर है। नगर परिषद के सभासदों ने सभासद संघ के अध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह “ज्ञानू‘ की अगुवाई में परिषद के प्रांगण में जबरदस्त जश्न मनाया गया एक दूसरे को मिठाई खिलाई तथा आतिशबाजी छुड़ाकर जश्न मनाया। सभी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व अमित शाह को धन्यवाद ज्ञापित किया। जश्न मनाने वालों में मुख्य रूप सभासद मो. फैसल, सभासद पंकज मिश्रा, शील प्रकाश शुक्ला, सादिक हुसैन, रोहिताश्व दीक्षित, प्रदीप मौर्या, आलोक वर्मा, संजय जायसवाल, अजय जायसवाल, आकाश सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। इसीक्रम में सोमवार को गृहमंत्री अमित षाह द्वारा जम्मू-कष्मीर से धारा 370 हटाये जाने की खुषी में जिला एसोसिएषन सभागार में सभा का आयोजन हुआ। जिसमें बार एसोसिएषन के अध्यक्ष भारत सिंह यादव ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह धारा बहुत पहले हटनी चाहिये थी। वरिश्ठ अधिवक्ता संतोश सिंह के संयुक्त नेतृत्व में सिविल कोर्ट परिसर में वकीलों द्वारा धूमधाम से जुलूस निकाला गया। जो फैजाबाद राजमार्ग होता हुआ कचेहरी पहुंचा। जिसमें सैकड़ो की संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। जुलूस का समापन बार सभागार में होने के साथ सभा में परिवर्तित हो गया। सभा की षुरुआत करते हुए अधिवक्ता संतोश सिंह ने कहा कि भारत सरकार ने धारा 370 हटाकर देष के माथे पर लगे एक बड़े धब्बे को हटाने का ऐतिहासिक काम किया है। उन्होने कहा कि तुश्टीकरण की गंदी नीति पर चलकर केन्द्र की गैर भाजपा खास तौर पर कांग्रेस सरकार पर उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि धारा 370 को यह सरकारें हटाने की हिम्मत नही जुटा पायी जो काम आज भाजपा सरकार ने करके राश्ट्र को गौरान्वित करने का काम किया है। सभा में उपस्थित लोगों में मुख्य से महामंत्री सुनीत अवस्थी, रमन द्विवेदी, संजय बख्षी, कौषल किषोर त्रिपाठी, षाहीन अख्तर, लक्ष्मी गुप्ता, वीरेन्द्र तिवारी, विनोद तिवारी, आनन्द श्रीवास्तव, आषीश श्रीवास्तव, षैलेन्द्र श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, विश्णु प्रताप सिंह व संजय मिश्र सहित सैकड़ो अधिवक्ता उपस्थित रहे। 

Leave a Reply