जलगांव लोकसभा सीट / 20 साल से है भाजपा का कब्जा, पिछले दो बार के सांसद को नहीं दिया टिकट

जलगांव. :उत्तर महाराष्ट्र की जलगांव लोकसभा सीट पर पिछले 20 साल से भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। यहां पिछले दो बार से भाजपा के एटी नाना पाटिल सांसद हैं। हालांकि, पार्टी ने उनका टिकट काट कर चालीसगांव से मौजूदा विधायक को टिकट दिया है। जलगांव सीट पर तीसरे चरण में यानी 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। पर्यटन के लिहाज से यह एक आदर्श जगह है, जिसकी वजह से यहां सालभर सैलानियों का जमावड़ा लगा रहता है।

इस बार यहां से कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें 6 निर्दलीय हैं। भाजपा ने इस सीट पर अपना उम्मीदवार बदलते हुए विधायक उन्मेष पाटिल को टिकट दिया। इससे पहले भाजपा ने समिता वाघ को टिकट दिया गया था। हालांकि, बाद में  उनका टिकट काट दिया था।

वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की ओर से गुलाबराव बाबूराव देवकर चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा बसपा से राहुल नारायण बंसोड, बहुजन मुक्ति पार्टी की ओर से ईश्वर दयाराम, वंचित बहुजन आघाडी की ओर से अंजलि रत्नाकर बाविस्कर चुनाव मैदान में हैं।  

2014 का चुनावी गणित- 

2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के ए.टी. नाना पाटिल ने 6 लाख 47 हजार 773 वोट हासिल किए थे। 3 लाख 83 हजार 525 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की थी। जलगांव सीट पर दूसरे स्थान पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सतीश भास्कर रहे थे जिन्होंने 2 लाख 64 हजार 248 वोट हासिल किए थे। 

सांसद का रिपोर्ट कार्ड

एटी नाना पाटिल की पिछले 5 सालों के दौरान लोकसभा में उपस्थिति 86 प्रतिशत रही है और इस दौरान इन्होंने 86 डिबेट में हिस्सा लिया है और 506 प्रश्न पूछे हैं।

6 विधानसभाएं

जलगांव लोकसभा सीट के अंतर्गत विधानसभा की 6 सीटें हैं। इसमें जलगांव शहर, जलगांव ग्रामीण, अमलनेर, एरंडोल, चालीसगांव और पचोरा शामिल है।

23.2 लाख की जनसंख्या

जलगांव की जनसंख्या 23 लाख 26 हजार 277 है। इसमें से 62 प्रतिशत लोग ग्रामीण इलाकों में और 37 प्रतिशत लोग शहरी इलाकों में निवास करते हैं। 

जलगांव लोकसभा सीट का इतिहास-

साल    सांसद    पार्टी
1952-    हरी विनायक पटासकर    इंडियन नेशनल कांग्रेस
1957-    नौसिर भरुचा    निर्दलीय
1962-    जलाल सिंह शंकर राव पाटिल    इंडियन नेशनल कांग्रेस
1967-    एस. एस सैयद    इंडियन नेशनल कांग्रेस
1971-    कृष्णराव माधवराव पाटिल    इंडियन नेशनल कांग्रेस
1977-    यशवंत मंसाराम बोरोले    भारतीय लोक दल
1980-    शिवराम महाजन    इंडियन नेशनल कांग्रेस
1984-    शिवराम महाजन    इंडियन नेशनल कांग्रेस
1989-    शिवराम महाजन    इंडियन नेशनल कांग्रेस
1991-    गुणवंत राव राम भाऊ सरोडे    भारतीय जनता पार्टी
1996-    गुणवंत राव राम भाऊ सरोडे    भारतीय जनता पार्टी
1998-    उल्हास वासुदेव पाटिल    इंडियन नेशनल कांग्रेस
1999-    वाय. जी महाजन    भारतीय जनता पार्टी
2004-    वाय. जी महाजन    भारतीय जनता पार्टी
2007-(उपचुनाव)    हरी भाऊ जावले    भारतीय जनता पार्टी
2009-    ए. टी नाना पाटिल    भारतीय जनता पार्टी
2014-    ए. टी नाना पाटिल    भारतीय जनता पार्टी

Leave a Reply