जल्द आ रही है Moto Watch 100 स्मार्टवॉच

स्मार्टफोन बनाने वाली पॉपुलर कंपनी मोटोरोला अपने नई स्मार्टवॉच लॉन्च करने के लिए तैयार है।लेनोवो के स्वामित्व वाली कंपनी जल्द ही Moto Watch 100 की घोषणा करेगी। लॉन्च से पहले, स्मार्टवॉच के रेंडर और स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं। पिछले रिपोर्ट में यह बताया गया था कि अपकमिंग वॉच मोटोरोला द्वारा नहीं बल्कि एक कनाडाई कंपनी द्वारा बनाई जाएगी जिसे सीई ब्रांड्स इंक कहा जाता है। सीई ब्रांड्स की एक निवेशक रिपोर्ट से स्मार्टवॉच की प्रोडक्शन डिटेल का पता चला है। मोटो वॉच को एफसीसी पर भी लिस्ट किया गया था जिससे मोटो वॉच 100 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की झलक मिलती है।

Leave a Reply