जानलेवा बना पेड़ एरोड्रम रोड़ पर मकान पर गिरा 

इन्दौर । नगर निगम, वन विभाग और विद्युत मंडल की लापरवाही के चलते इन्दौर के आम लोगों की शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं होती है। पिछले एक माह से एरोड्रम रोड़ स्थित शिक्षक नगर कॉलोनी के रहवासी द्वारा बार-बार इन विभागों को लिखित में और टेलीफोन द्वारा शिकायतें की गई लेकिन जानलेवा बना पेड़ उन्होंने नहीं हटाया, गुरुवार और शुक्रवार की बारिश से पेड़ ने अपनी जड़ें छोड़ दी और वह मकान पर जा गिरा। जिससे मकान में भी नुकसान हुआ है। लेकिन उसके बावजूद भी आज भी विभागीय अधिकारी केवल टालने वाला जवाब ही दे रहे हैं।
यह मामला है एक शिक्षक नगर के रहवासी सौरभ राठी का, जिसने पिछले एक माह से खतरनाक रूप से झुक रहे पेड़ की जानकारी वन विभाग और नगर निगम को दी और हर बार नगर निगम द्वारा तथा वन विभाग द्वारा यही कहा गया कि वह गैंग को भेज रहे हैं। एक बार वन विभाग के लोग आए भी सही लेकिन विद्युत मंडल ने लाइट बंद नहीं की, इस कारण पेड़ नहीं हटाया जा सका। गत 3 दिनों से लगातार हो रही बारिश से उस पेड़ को जमीन की जड़ से उखाड़ दिया और वह मकान पर जा गिरा। गनीमत थी कि पेड़ इतना ऊंचा था कि मकान की दूसरी मंजिल की मुंडेर पर जाकर टिक गया लेकिन अभी भी वह इसी तरह टिका हुआ है और इसकी जानकारी वन विभाग और अन्य अधिकारियों को दी गई तो भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।

Leave a Reply