जानिए कैसे करें अपनी राशि में शुक्र ग्रह को मज़बूत, जीवन में आएगी सुख समृद्धि और खुशहाली

हमारे शास्त्रों के अनुसार कुल 9 ग्रह {planets } बताए गए हैं। ज्योतिष शास्त्र {Astrology } के जानकारों के अनुसार व्यक्ति के जीवन में घटित होने वाली घटनाओं में ग्रहों की भूमिका बहुत अहम मानी जातीं हैं। ऐसा माना जाता हैं कि ग्रहों की चाल से सीधे तौर पर हमारा जीवन {life } प्रभावित होता हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी नौ ग्रह में ग्रहों की राजा की संज्ञा सूर्य देव को मिली हुई हैं तथा राहु एवं केतु छोड़ कर बाकि सभी ग्रह का किसी ना किसी विशेष राशि पर अपना अधिपत्य होता हैं। गौरतलब हैं कि इन ग्रहों के नाम सप्ताह के दिनों पर ही रखें गए हैं। हमारे ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रहों का एक विशेष महत्व होता हैं किसी भी व्यक्ति के जीवन में I ज्योतिष बतातें हैं कि किसी जातक की जन्म कुंडली {Kundali} हो या फिर हस्तरेखा {palmistry} इन सभी पर ग्रहों की स्थिति का सीधा असर होता हैं I हम अक्सर देखतें हैं कि किसी जातक का जीवन भौतिक सुखों से भरपूर रहता हैं तथा जीवन में प्रेम भी बना रहता हैं , दरसल शुक्र ग्रह {Shukra Grah } को भौतिक सुखों एवं धन वैभव का प्रदाता माना जाता हैं। जिन व्यक्तियों के जीवन में शुक्र ग्रह की स्तिथि मजबूत होती हैं उनका जीवन बहुत सुखमय व्यतीत होता हैं , लेकिन जिन जातकों के जीवन में इस ग्रह की पकड़ कमज़ोर होती हैं अक्सर उनके दाम्पत्य जीवन में दिक्क्तें खड़ी हो जाती हैं। एक सफल एवं समृद्ध जीवन के लिए शुक्र ग्रह का मजबूत होना बहुत आवश्यक माना जाता हैं , आइए इस लेख के माध्यम से जानतें हैं कि व्यक्ति को शुक्र ग्रह की स्तिथि को मजबूत करने के लिए जातक को कौन सी युक्ति का प्रयोग करना चाहिए :
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए व्यक्ति को कुछ मंत्रो का जाप करना चाहिए। जैसा कि आप सभी जानतें हैं कि यदि जातक के जीवन में शुक्र ग्रह की स्तिथि अच्छी ना हो तो व्यक्ति कई बार आर्थिक समस्याओं से घिर जाता हैं और इसके साथ ही उनके वैवाहिक जीवन में भी परेशानी आने लगती हैं। ऐसे में ज्योतिष सलाह देतें हैं कि व्यक्ति को हर शुक्रवार {Friday } को और पूर्णिमा के दिन शुक्र के मन्त्र का जाप करना चाहिए। ऐसी मान्यता हैं कि इस मंत्र के विधिपूर्वक जाप से जीवन के सभी कष्ट दूर होतें हैं।
यह मंत्र कुछ इस प्रकार हैं : "ऊं द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः"
