जान्हवी  ने शेयर की हॉट तस्वीरें, फेंस के ‎आ रहे धडाघड कमेंट

मुंबई । बॉलीवुड ऐक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने एक बार फिर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। जान्हवी कपूर ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी चार तस्वीरें शेयर की हैं। इन सभी तस्वीरों में अलग-अलग अंदाज में पोज देते हुए नजर आ रही हैं। जान्हवी कपूर ने ब्राउन कलर की ड्रेस पहन रखी हैं और वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। जान्हवी कपूर की इन तस्वीरों को एक घंटे में चार लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। जान्हवी कपूर की तस्वीरों पर फैंस के अलावा सिलेब्स भी कॉमेंट कर रहे हैं। मनीष मल्होत्रा, महीप कपूर, शनाया कपूर सहित तमाम सिलेब्स ने तस्वीरों पर रिऐक्शन दिया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर 'दोस्ताना 2', 'गुड लक जैरी', 'तख्त' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। जान्हवी कपूर आखिरी बार फिल्म 'रूही' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और वरुण शर्मा थे।  बता दें ‎कि  जान्हवी कपूर ने भले ही कुछ फिल्मों में नजर आई हों लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना ली है। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फोटोज-वीडियोज शेयर करती रहती हैं। 
 

Leave a Reply