जालंधर में लगातार बढ़ रहे Dengue के मामले

जालंधर | में डेंगू के मरीजों की संख्या का ग्राफ तेजी से बढ़ने लगा है। मरीजों की संख्या बढ़ने से लोगों में दहशत का माहौल पैदा होने लगा है। डेंगू देहात के मुकाबले शहरी आबादी पर तेजी से हमला कर रहा है। मंगलवार को 14 नए मामले रिपोर्ट होने के बाद डेंगू के मामलों की कुल संख्या 166 तक पहुंच गई है। जिला एपीडेमोलाजिस्ट डा. अदित्य पाल सिंह ने कहा कि मंगलवार को सिविल अस्पताल की लैब में सरकारी गैरसरकारी अस्पतालों से 50 संदिग्ध डेंगू के मरीजों के सैंपलों की जांच की गई। इस दौरान 14 लोगों को डेंगू होने की पुष्टि हुई। जिले में 547 सैंपलों की जांच हो चुकी है। इनमें से 166 को डेंगू होने की पुष्ट हुई है। इनमें 116 अर्बन और 50 देहात इलाकों से संबंधित है।

इधर डेंगू के 14 नए मामले आए सामने, संख्या 166 पहुंची

नगर निगम ने डेंगू का प्रकोप रोकने के लिए फागिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत रोजाना आठ वार्डो में फागिंग होगी। हर विधानसभा हलके में दोदो वार्ड तय किए गए हैं। 18 अक्टूबर को फागिंग शुरू कर दी गई है। फागिंग के लिए चार गाड़ियां लगाई गई हैं। फा¨गग टीम को इलाका पार्षद को रिपोर्ट करना होगी। सेहत विभाग की टीमें भी विभिन्न इलाकों में जाकर सर्वे जारी रखेंगी।

सिविल अस्पातल डेंगू वार्ड शौचालय में गंदगी का आलम

सरकारी अस्पताल में ही डेंगू के मरीज गंदगी के आलम में इलाज करवा रहे है। पिछले सप्ताह चंडीगढ़ से सेहत विभाग द्वारा डेंगू जांच के लिए नियुक्त किए गए डिप्टी डायरेक्टर डा. राजू धीर ने अस्पताल का दौरा किया था। इस दौरान मेडिकल और डेंगू वार्ड के अलावा शौचालयों में साफसफाई रखने की सख्त हिदायतें दी थी। इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन के कानों पर जूं तक नही रेंगी। डेंगू वार्ड से सटे शौचालय में गंदगी का आलम है। जहां वाशवेसिन में टूटियों से पानी बहता रहता है। फालतू पानी की निकासी के लिए पाइप भी नहीं लगी हुई है। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डा. सीमा ने कहा कि संबंधित स्टाफ पर कार्रवाई होगी।

Leave a Reply