जिला भाजपा कार्यकारिणी की घोषणा

रायपुर| 13 माह के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज कबीरधाम जिला भाजपा के अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर जी ने प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय जी एवं संगठन मंत्री पवन साय जी की सहमति से जिला भाजपा की कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमे पांडातराई के क्रांती गुप्ता को जिला महामंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया, गुप्ता भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान एवं लोकप्रिय नेता के रूप में जाने जाते है, वे पूर्व में युवा मोर्चा के जिले के महामंत्री एवं पंडरिया विधानसभा के लिये अभिषेक सिंह जी के सांसद प्रतिनिधि रह चुके है|

कार्यकर्ताओं के हितों को ध्यान में रख कर सदैव कार्य करते रहे है इनके अतिरिक्त एक अन्य महामंत्री के रूप में वीरेंद्र साहू जी की नियुक्ति की गयी है साथ ही 7 उपाध्यक्ष एवं 1 कोषाध्यक्ष व 7 मंत्री सहित कुल 69 लोगों की कार्यकारिणी घोषित की गयी है। गुप्ता को महामंत्री बनाये जाने से कवर्धा सहित पंडरिया पांडातराई के सभी कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।
