जोधपुर में न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़ा, ‎फिर भी लोग ठंड से परेशान

जोधपुर । जोधपुर में बुधवार को दो डिग्री न्यूनतम तापमान बढ़ गया है, ‎फिर भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। ‎जिले में शीत लहर के चलते सर्दी का कहर ‎बढ़ता जा रहा है। हालां‎कि, दिन में निकलने वाली धूप से लोगों को कुछ राहत जरूर मिल रही है, लेकिन यह नाकाफी है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो-तीन दिन में तापमान कुछ बढ़ेगा, लेकिन सर्दी से पूरी तरह राहत मिलने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। गुरुवार सुबह जोधपुर में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री दर्ज किया गया, यह तापमान कल के मुकाबले दो डिग्री ज्यादा है, लेकिन ठंड ज्यादा है। मौसम ‎विभाग ने बताया ‎कि सुबह-शाम लोगों के लिए घर से बाहर निकलना दुर्भर हो गया है। ऐसे में लोगों की दिनचर्या बदल रही है। दिन के समय निकलने वाली तेज धूप से लोगों को थोड़ा राहत ‎मिली है। मौसम विभाग ने बताया ‎कि उत्तर दिशा से पहाड़ों से टकरा कर आ रही बर्फीली हवा तन को भेद रही है। ऐसे में रेगिस्तान की सूखी सर्दी हडि्डयों तक में गलन पैदा कर लोगों को झकझोर रही है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोती जारी रहेगी और यह इस सप्ताह के अंत तक पारा दस डिग्री के निकट पहुंच जाएगा, लेकिन शीत लहर से फिलहाल निजात मिलना मुश्किल है।

Leave a Reply