जोन क्रमांक 07 में दो बड़े बकायादारों की संपत्ति कुर्क

भोपाल । नगर निगम भोपाल द्वारा जोन क्रमांक 07 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 31 में संपत्तिकर के दो बड़े बकायादारों के विरूद्ध कुर्की की कार्यवाही की गई। इसमें प्रमुख रूप से सोनी-मोनी डेवलेपर्स की गैमन इंडिया परिसर में दो दुकानों की कुर्की की जाकर तालेबंदी की कार्यवाही की गई। सोनी-मोनी डेवलेपर्स पर 5453836/-रूपये बकाया राशि होने पर यह कार्यवाही की गई है। इसी तरह वार्ड क्रमांक 31 मालवीय नगर में जौहरी पैलेस पर 256329/-बकाया होने पर होटल के एक कमरे में तालेबंदी की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान नगर निगम के वार्ड प्रभारी ए.पी. पाण्डे, कर्मचारी गौरीशंकर दुबे, ओम कपूर, शैलेन्द्र त्रिपाठी उपस्थित थे।
