जोर से हंसने पर उखड़ा महिला का जबड़ा

बीजिंग । सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हंसी कई बार हंसी मुसीबत खड़ी कर सकती है। ऐसा ही कुछ एक महिला के साथ चीन में हुआ, जहां खुलकर हंसना मुसीबत बन गया। दरअसल, यहां ट्रेन में सफर कर रही एक महिला इतनी जोर से हंसी कि उसका जबड़ा डिस्लोकेट हो गया और उसका मुंह खुला रह गया। रिपोर्ट के अनुसार, घटना चीन के गुआंगडोंग प्रांत के गुआंगझू दक्षिण रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन में हुई।गनीमत यह रहीं कि इस दौरान ट्रेन में एक डॉक्टर भी मौजूद था, जिसने महिला का तुरंत इलाज किया। जानकारी के अनुसार लिवान अस्पताल के डॉक्टर लुओ वेंशेंग तुरंत आए और उन्होंने महिला की मदद की। उन्होंने बताया कि- 'मैं भागा और यात्री के पास पहुंचा। वो उस वक्त कुछ बोल नहीं पा रही थी और उसका मुंह खुला हुआ था। उसकी लार निकल रही थी। मुझे शुरू में लगा कि उसको दौरा पड़ा है, लेकिन मैंने ब्लड प्रेशर चेक किया और कुछ सवाल पूछने के बाद समझ आया कि महिला का जबड़ा डिस्लोकेट हुआ है।' डॉक्टर ने जब पहली बार जबड़े को सीधा करने की कोशिश की तो वो कामयाब नहीं हो पाए। परंतु दूसरी कोशिश कामयाबी मिली और लड़की का जबड़ा अपनी जगह पर आ गया। बताया जा रहा है कि जब लड़की का मुंह खुला था, तो वो काफी विचलित थी और उसको काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ' यात्री ने ठीक होने के बाद बताया कि पहले भी उसके साथ ऐसा हो चुका है। प्रेग्नेंसी के दौरान उल्टी करते वक्त भी उनका जबड़ा डिस्लोकेट हो गया था।
