टिकट चेकिंग अभियान में 2 लाख से अधिक की वसूली

बिलासपुर । टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा एवं बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों की रोकथाम हेतु लगातार टिकट चेकिंग अभियान मंडल वाणिज्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा है। इसी संदर्भ में वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक(समन्वय) पुलकित सिंघल के मार्गदर्शन में तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक के.सी.स्वाइन के नेतृृत्व में चांपा एवं रायगढ स्टेशनों में किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में वाणिज्य निरीक्षक, सीटीआई टीटीई एवं आरपीएफ स्टाफ भी शामिल थे। अभियान के दौरान यात्रियों की टिकट की जांच की गई तथा बिना टिकट एवं अनियमित टिकट के साथ यात्रा करते पाये गये यात्रियों पर नियमानुसार जुर्माने की कार्यवाही की गई। इस अभियान में कुल 1,011 मामलों से 2,05,440 रूपये जुर्माना वसूला गया। जिसमें बिना टिकट के 149 मामलों से 59,385 रूपये, अनियमित टिकट के 187 मामलों से 80,015 रूपये, बिना बुक किये गये लगेज के 644 मामलों से 62,620 रूपये, टिकट श्रेणी परिवर्तन के 15 मामलों से 1,950 रूपये तथा गंदगी फैलाने के 16 मामलों से 1,470 रूपये शामिल हैं।  

Leave a Reply